फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mamand Dua's team won the tug of war competition

Chamoli News: रस्साकशी प्रतियोगिता में ममंद दुआ की टीम जीती

Tue, 10 Sep 2024 06:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 10 Sep 2024 06:31 PM IST
विज्ञापन
Mamand Dua's team won the tug of war competition
फोटो
विज्ञापन

गौचर। रानीगढ़ के देवल स्थित देवराड़ी देवी मंदिर परिसर में मंगलवार से तीन दिवसीय मेले का आयोजन हुआ। सबसे पहले मां देवराड़ी देवी की पूजा की गई। इसके बाद मेले का शुभारंभ रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने किया। पहले दिन स्कूली बच्चों और महिला मंगल दलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। महिलाओं की रस्साकशी प्रतियोगिता में ममंद दुआ की टीम विजेता और खरसाई की टीम उपविजेता रही।
विधायक भरत सिंह चौधरी ने कहा कि मेले पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों के मिलन का केंद्र हैं। मेला समिति के अध्यक्ष प्रदीप राणा ने विधायक से मेले के आयोजन के लिए राज्य सरकार से आर्थिक सहायता और क्षेत्रीय समस्याओं के निराकरण की मांग की। बुधवार को मेले शुभारंभ के लिए मेला समिति ने बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला को आमंत्रित किया है। इस मौके पर मेला उपाध्यक्ष धन सिंह बिष्ट, गो रक्षा प्रमुख पूरण सिंह चौधरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रसाद डिमरी, पूर्व पंचायत अध्यक्ष नंदप्रयाग हिमानी वैष्णव, प्रेम देवली आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन


बनेला गांव में केली काटने की परंपरा निभाई
नारायणबगड़/गैरसैंण। पैठाणी गांव में चल रहे मां नंदा देवी शैलपाती उत्सव के तीसरे दिन बनेला गांव में पाती के लिए केली काटने की परंपरा निभाई गई। देवी मंदिर पैठाणी में आचार्य सुरेंद्र प्रसाद पाण्डेय, मोहन प्रसाद पाण्डेय ने पूजा करते हुए सभी देवी-देवताओं का आह्वान किया। भूमियाल व लाटू देवता की अगुवाई में महादेव की छंतोली लाने की परंपरा के साथ ही गांव के केली बगवान में आचार्यों ने पूजन कर केली काटने की रस्म पूरी की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मृत्युंजय परिहार, जयवीर परिहार, प्रताप सिंह, रणजीत सिंह आदि शामिल हुए। दूसरी ओर गैरसैंण में नंदा देवी मंदिर के प्रांगण में मां गौरा दैवी के जागरों के साथ नंदा देवी भीतल पाती उत्सव का आयोजन हुआ। मंत्रोच्चार व ढोल दमाऊं की थाप पर भूमियाल, लाटू, हित, घंडियाल भगवती आदि देवी देवताओं के पश्वाओं ने देवनृत्य किया। इस अवसर पर पुजारी जनार्दन पुजारी, अरविंद पुजारी, भागवत गैड़ी, राम व लक्ष्मण पुजारी, रामचंद्र गौड़, कुसुम लता गैड़ी, हीरा प्रसाद और गैड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


दस माह तक ध्याणियों से मिलेंगी मां राजराजेश्वरी चंडिका

कर्णप्रयाग। बुधवार को सिमली की गो गोविंद गुणसाईं श्रीराज राजराजेश्वरी चंडिका देवी की भ्रमण यात्रा शुरू होगी। भगवान विष्णु बाल गोविंद के बालदेव पश्वा की अगुवानी में चंडिका देवी 10 माह तक प्रदेश के पांच जिलों में अपनी ध्याणियों से मिलेंगी और भक्तों को दर्शन देंगी। देवी यात्रा अपने पहले पड़ाव रतूड़ा गांव पहुंचेगी। मंगलवार को मंदिर परिसर में देवी की सकलीकरण की पूजा की गई। पंडित गणेश चंद्र खंडूड़ी, सत्य प्रसाद खंडूड़ी, महेंद्र प्रसाद गैरोला ने बताया कि सकलीकरण पूजा में देवी का शृंगार किया गया। वहीं राज राजेश्वरी चंडिका बन्याथ धार्मिक महोत्सव के तहत सोमवार रात को हुई भजन संध्या में लोक गायक अनुराग शाह और मोहित सती ने देवी के जागरों और भजनों की प्रस्तुति देकर समा बांधा। राजराजेश्वरी मां चंडिका दयोरा यात्रा सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष लखपत सगोई ने बताया कि देवी की दयोरा यात्रा जिस गांव में जाएगी वहां सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर सत्य प्रसाद गैरोला, विनोद खंडूड़ी, देवेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed