फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mamand and Yumand launched cleanliness campaign in Pandukeshwar

Chamoli News: ममंद और युमंद ने पांडुकेश्वर में सफाई अभियान चलाया

Sun, 07 Jan 2024 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 07 Jan 2024 06:27 PM IST
विज्ञापन
Mamand and Yumand launched cleanliness campaign in Pandukeshwar
पांडुकेश्वर में मंदिर के इर्द-गिर्द साफ सफाई में जुटीं महिलाएं। संवाद
जोशीमठ। पांडुकेश्वर में कुबेर जी का नया भव्य मंदिर बनकर लगभग तैयार हो गया है। मंदिर में इन दिनों रंग रोगन का काम चल रहा है। इस मकर संक्रांति पर कुबेरजी अपने नए मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। रविवार को पांडुकेश्वर की महिला मंगल दल और युवक मंगल दल व अन्य ग्रामीणों ने सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने के बाद कुबेर जी और उद्धव जी की डोलियां पांडुकेश्वर स्थित योग बदरी में आ जाती हैं। इसके बाद मकर संक्रांति पर दोनों डोलियों को अपने मंदिर में विराजमान कर दिया जाता है। यहां बना कुबेर जी का पौराणिक मंदिर जीर्णशीर्ण हो गया था जिसे स्थानीय ग्रामीणों की मदद से नया बनाया जा रहा है। जब मंदिर का काम चल रहा था तो कुबेर जी के लिए गांव में अन्य जगह पर व्यवस्था की गई थी। अब मंदिर का काम अंतिम चरण में है। ग्रामीण युवा मंदिप भंडारी ने बताया कि गांव के युवाओं, महिलाओं और अन्य लोगों ने मंदिर में साफ सफाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed