फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Malari Highway could not open even on the 13th day

13वें दिन भी नहीं खुल पाया मलारी हाईवे

Thu, 26 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Malari Highway could not open even on the 13th day
मलारी हाईवे को खोलने में जुटे बीआरओ के मजदूर। - फोटो : GOPESHWAR
चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे बृहस्पतिवार को 13वें दिन भी सुचारु नहीं हो पाया है। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की जेसीबी और मजदूर हाईवे खोलने में जुटे हैं। बीआरओ के अधिकारियों ने शुक्रवार तक हाईवे सुचारु करने का दावा किया है। वहीं, हाईवे बंद होने से नीती घाटी के ग्रामीणों के ग्रामीणों के साथ ही सेना और आईटीबीपी के जवान जान जोखिम में डालकर पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बीते 14 अगस्त से मलारी हाईवे तमक गांव के समीप चट्टान से भूस्खलन के कारण बंद है। तब से नीती घाटी के 14 गांवों के ग्रामीणों की आवाजाही बाधित है। भूस्खलन करीब 500 मीटर एरिया में फैला हुआ है। भूस्खलन से नीती घाटी की बिजली लाइन भी तहस-नहस पड़ी है। ग्रामीण छिल्लों के सहारे रात काट रहे हैं। सेना व आईटीबीपी के कैंपों में सोलर लाइन से रोशनी की जा रही है। बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डरों को विस्फोट से तोड़ा जा रहा है। क्षेत्र में पांच जेसीबी और 50 से अधिक मजदूर काम कर रहे हैं। शुक्रवार तक हाईवे सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

एक दिन ही चल पाई हेलीकॉप्टर सेवा
जिला प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को राहत सामग्री पहुंचाने और जरूरतमंदों की आवाजाही के लिए क्षेत्र में 23 अगस्त को हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की, लेकिन मौसम खराब होने के कारण यह सेवा मात्र एक दिन ही चल पाई। अब ग्रामीण एनडीआरएफ और एसडीएआरएफ के जवानों की सहायता से भूस्खलन क्षेत्र में आवाजाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed