{"_id":"68ff7173bc76f006f6090dfe","slug":"make-the-roads-pothole-free-and-submit-daily-reports-dm-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1001-115449-2025-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों को गड्ढामुक्त कर प्रतिदिन की रिपोर्ट दें : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों को गड्ढामुक्त कर प्रतिदिन की रिपोर्ट दें : डीएम
Mon, 27 Oct 2025 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 27 Oct 2025 06:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बैठक में डीएम ने लोनिवि को दिए निर्देश
एसडीएम और तहसीलदारों को भी सड़कों का निरीक्षण करने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने लोनिवि के अधिकारियों को जिले के अंतर्गत सड़कों को गड्ढामुक्त कर फोटो सहित प्रतिदिन की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। डीएम ने उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को भी अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों का निरीक्षण करने के लिए कहा है।
सोमवार को जिलाधिकारी ने लोनिवि, एनएचआईडीसीएल सहित अन्य निर्माणदायी संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने सड़कों को गड्ढामुक्त करने के कार्य में तेजी लाने और प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध करानेे के निर्देश दिए। उन्होंने जिलास्तरीय अधिकारियों को रोस्टर के आधार पर ड्यूटी लगाकर सड़कों की नियमित निगरानी करवाने के लिए अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने बदरीनाथ हाईवे पर अणीमठ के पास हो रहे भू-धंसाव में भरानकर सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को हाईवे सुचारु रखने के निर्देश दिए ताकि चारधाम यात्रा में अनावश्यक सड़क जाम से तीर्थयात्रियों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों को नंदानगर, थराली और पोखरी क्षेत्र में भी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ, एसडीएम आरके पांडेय, एसडीएम सोहन सिंह रांगड़, ईई प्रमोद गंगाड़ी, एनएच के ईई ओंकार पांडे और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।