फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mahila Mangal Dal honored for doing good work in fire season

फायर सीजन में अच्छा काम करने पर महिला मंगल दल सम्मानित

Tue, 19 Jul 2022 07:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 07:51 PM IST
विज्ञापन
Mahila Mangal Dal honored for doing good work in fire season
चमोली के गाड़ी गांव में महिला मंगल दल की महिलाओं को पुरस्कृत करते वन कर्मी। - फोटो : GOPESHWAR
ब्लाक दशोली के गाड़ी गांव में हरेला पर्व के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान वन विभाग की ओर से गाड़ी गांव के महिला मंगल दल को इस फायर सीजन में बेहतरीन सहयोग करने के लिए सम्मानित किया गया। वन पंचायत और वन विभाग की ओर से गांव में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रजाति के पौधे लगाए गए। इस दौरान गाड़ी गांव की प्रधान विजयलक्ष्मी देवी, सरपंच तारेंद्र सिंह, महिला मंगल दल अध्यक्ष राजेश्वरी देवी, चमोली रेंज के उप वन क्षेत्राधिकारी प्रमोद भट्ट, वन बीट अधिकारी कलम दानू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। इधर, चरण पादुका गोथल समिति की ओर से डाली लगोला-जीवन बचोला (पौधा लगाएंगे-जीवन बचाएंगे) अभियान के तहत बंज्याणी जंगल में पौधरोपण किया। इस मौके पर समिति की अध्यक्ष दीपा देवी, मीना तिवारी, सुषमा चौहान, बीना पंवार और सुधीर तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed