{"_id":"66c1f6a003ac5c6fb302d7af","slug":"mahila-congress-burnt-the-effigy-of-the-government-gopeshwar-news-c-50-1-nth1001-108353-2024-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: महिला कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: महिला कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला
Sun, 18 Aug 2024 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 18 Aug 2024 06:56 PM IST
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम में महिला डाॅक्टर की हत्या के विरोध में कैंडल मार्च निकालते स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
लंबगांव (टिहरी)/बदरीनाथ। कोलकाता में डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या करने, उत्तराखंड के रुद्रपुर में नर्स के साथ दुष्कर्म और देहरादून में बस में नाबालिग के साथ हुए गैंगरेप की घटना पर महिला कांग्रेस ने आक्रोश जताया। उन्होंने धारकोट में प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका और दोषियों को शीघ्र फांसी देने की मांग की।
महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा रावत के नेतृत्व में धारकोट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि भाजपा के राज में देश में महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। उत्तराखंड की घटनाओं ने देश को शर्मसार कर दिया है। इस दौरान शहर अध्यक्ष अनीता रावत, प्यारी देवी, हंसा रमोला और लक्ष्मी नेगी आदि मौजूद रही। दूसरी ओर बदरीनाथ धाम में स्वास्थ्य कर्मियों व महिलाओं ने कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च में स्वामी विवेकानंद हेल्थ मिशन सोसायटी के स्वास्थ्य कर्मी और बामणी गांव की महिलाएं शामिल हुईं। हाथों में कैंडल और तख्ती लिए लोगों ने महिला डॉक्टर को न्याय दिलाने की मांग की। इस दौरान डॉ. चंदन, डॉ. करिश्मा, डॉ. मुकेश, डॉ. निखिल, फार्मासिस्ट परवीन पांडे और वेंकटेश भंडारी आदि मौजूद रहे। संवाद