फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Maha rally for old pension on November 4, will surround the secretariat

Chamoli News: पुरानी पेंशन के लिए महारैली चार नवंबर को, घेरेंगे सचिवालय

Thu, 17 Oct 2024 07:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 17 Oct 2024 07:44 PM IST
विज्ञापन
Maha rally for old pension on November 4, will surround the secretariat
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर में हुई संयुक्त मोर्चा की बैठक में तैयारियों पर चर्चा
जिला मुख्यालय में 20 को होगी सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर चार नवंबर को देहरादून में महारैली आयोजित कर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय नेतृत्व की ओर से प्रस्तावित रैली की तैयारी काे लेकर गोपेश्वर में कर्मचारियों की बैठक में चर्चा की गई।

कहा गया कि सचिवालय घेराव के लिए जिले से शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हों। सभी विकासखंडों और विभागों में बैठकें की जाएंगी। मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण ने कहा कि महारैली के लिए सभी जिलों में प्रभारी नियुक्त कर दिए गए हैं। 20 अक्तूबर को गोपेश्वर में सभी विभागों के कर्मचारियों व अधिकारियों की बैठक होगी। मोर्चा की गढ़वाल मंडल महिला उपाध्यक्ष सुनीता कपरवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने दबाव में आकर नई पेंशन योजना की जगह यूनिफाइड पेंशन योजना जारी की। लेकिन हमें पुरानी पेंशन चाहिए। पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर जिला महासचिव सतीश कुमार, जिला संरक्षक प्रो. डीएस नेगी, डॉ. बृजमोहन सिंह रावत, जेएस फरस्वाण, मंजू पुरोहित, विजया रावत, धनी आगरी, नरेंद्र सिंह रावत, दिनेश नेगी, अनीता बिष्ट, अल्का रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed