{"_id":"68a869ce6c76897fcc01c2c1","slug":"magisterial-probe-begins-into-the-death-of-ndrf-jawan-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-114320-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: एनडीआरएफ जवान की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: एनडीआरएफ जवान की मौत की मजिस्ट्रीयल जांच शुरू
Fri, 22 Aug 2025 06:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 22 Aug 2025 06:29 PM IST
विज्ञापन
टापू पर फंसी गाय को बचाने के दौरान बह गए थे नदी में
गोपेश्वर। थराली और देवाल के बीच पिंडर नदी के बीच टापू पर फंसी गाय को बचाने के दौरान 19 अगस्त को एनडीआरएफ के जवान की बहने से मौत हो गई थी। जिला मजिस्ट्रेट संदीप तिवारी ने मामले की मजिस्ट्रीयल जांच के निर्देश दिए हैं। इसकी जांच परगना मजिस्ट्रेट/उप जिला मजिस्ट्रेट थराली पंकज भट्ट कर रहे हैं।
बीते 19 अगस्त को पिंडर नदी के टापू पर गाय फंसी थी जिसे बचाने के लिए एनडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू किया जा रहा था। इसी दौरान एनडीआरएफ के जवान सुरेंद्र नौटियाल पुत्र मुनेंद्र दत्त नौटियाल नदी के तेज बहाव में बह गए थे। उन्हें नदी से निकालकर सीएचसी थराली ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। उनकी तैनाती आईटीबीपी मातली उत्तरकाशी जिले में थी। जांच अधिकारी पंकज भट्ट ने बताया कि घटना के संबंध में किसी के पास कोई साक्ष्य, जानकारी या कोई सूचना देना चाहते हैं तो 15 दिन में उनके कार्यालय में उपस्थित होकर दे सकते हैं। संवाद