फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Magisterial inquiry ordered into tunnel accident

Chamoli News: सुरंग हादसे के मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

Wed, 31 Dec 2025 06:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 31 Dec 2025 06:44 PM IST
विज्ञापन
Magisterial inquiry ordered into tunnel accident
फोटो--
विज्ञापन

डीएम-एसपी ने किए मौके का निरीक्षण, सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिलाधिकारी गौरव कुमार और पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पीपलकोटी में निर्माणाधीन सुरंग का निरीक्षण किया। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। इधर जिलाधिकारी ने हादसे की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए।
टीएचडीसी की पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की जिस निर्माणाधीन सुरंग में मंगलवार रात को दो लोको ट्रेनों के टकराने से हादसा हुआ था। हादसे के बाद डीएम व एसपी ने सुरंग का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने टीएचडीसी के महाप्रबंधक को श्रमिकों की सुरक्षा के लिए जरूरी तकनीकी व मानव सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कार्यस्थल पर श्रमिकों के अंदर जाने व बाहर आने वाले श्रमिकों का ब्योरा रखने वाला रजिस्टर देखा और उसे सही हालत में रखने के निर्देश दिए। एसपी ने लोको ट्रेन के डिब्बों की क्षमता भी देखी। दुर्घटना के कारण का आकलन किया और भविष्य में सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए कहा। भी प्रयास किए जा रहे हैं। इस दौरान टीएचडीसी के महाप्रबंधक अजय वर्मा, प्रबंधक केपी सिंह, एसडीएम आरके पांडेय, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


---------------
सीएम ने घायलों को उचित उपचार देने के दिए निर्देश
- विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए हादसे का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लिया है। उन्होंने जिलाधिकारी से पूरी घटना की जानकारी ली और घायलों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा देने और जरूरत के अनुसार रेफर करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री को घटना की पूरी जानकारी और घायलों व भर्ती मरीजों के बारे में पूरा ब्योरा दिया। वहीं हादसे के बाद सुरंग में काम कर रहे श्रमिकों के परिजनों के फोन आने शुरू हो गए। यहां तक कि परियोजना में जो भी श्रमिक काम कर रहे हैं सभी के परिजन फोन पर उनसे हालचाल जानते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
14 किमी बननी है टनल
- जिस सुरंग में हादसा हुआ वह 14 किमी तक बननी है। 8.8 किमी टीबीएम साइट से बन चुकी है जबकि हेलंग की तरफ से मैनुअल सुरंग बनाई जा रही है। यहां से करीब 1.6 किमी तक सुरंग बन चुकी है।


-----------
श्रमिक बोले अचानक सामने आई लोको ट्रेन
- जिला अस्पताल में भर्ती ओडिशा के संतोष पाल्लई और हिमाचल के कांगड़ा के रहने वाले शंकर दास ने बताया कि वे रात्रि शिफ्ट के लिए जा रहे थे। अचानक सामने से सामान से भरी लोको ट्रेन आकर हमारे लोको ट्रेन से टकरा गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। श्रमिक चिल्लाने लगे और ट्रेन से उतरकर इधर-उधर भागने लगे। हमारा हर दिन इसी तरह से टनल में आना जाना होता है लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। जो ट्रेन सामने से आई उसमें ऑपरेटर नहीं था जिससे हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed