फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lord Vishnu left for his abode sitting on Garuda

Chamoli News: बाहर के लिए........ गरुड़ में बैठकर अपने धाम रवाना हुए विष्णु भगवान

Thu, 09 May 2024 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Thu, 09 May 2024 07:45 PM IST
विज्ञापन
Lord Vishnu left for his abode sitting on Garuda
जोशीमठ नृसिंह मंदिर में पंहुची गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा। संवाद
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ नृसिंह मंदिर में हुआ गरुड़ छाड़ मेले का आयोजन
औपचारिक तौर पर बदरीनाथ यात्रा का हुआ शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ। नृसिंह मंदिर जोशीमठ में बृहस्पतिवार को गरुड़ छाड़ मेले का आयोजन किया गया। इसके तहत भगवान विष्णु की प्रतिमा को गरुड़ में बिठाकर रस्सी के सहारे अपर बाजार से नृसिंह मंदिर तक पहुंचाया गया। मान्यता है कि बदरीनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पूर्व भगवान विष्णु अपने वाहन में बैठकर बदरीनाथ पहुंच गए हैं। इस मेले के बाद बदरीनाथ धाम की यात्रा का औपचारिक तौर पर शुभारंभ हो गया है।
बदरीनाथ धाम की यात्रा से पूर्व क्षेत्र में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होते हैं जिसमें गरुड़ छाड़ मेला सबसे आखिरी में होता है। इन्हीं धार्मिक परंपराओं का निर्वहन करते हुए बृहस्पतिवार को नृसिंह मंदिर में गरुड़ छाड़ मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान विष्णु की प्रतिमा को प्रतीक के रूप में बनाए गए गरुड़ में बिठाकर रस्सी के सहारे अपर बाजार से नृसिंह मंदिर तक पहुंचाया गया। मेले को देखने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, देव पुजाई समिति के अध्यक्ष भगवती प्रसाद नंबूरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, राजेश भट्ट, पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल, किशोर पंवार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


------------
नृसिंह मंदिर पहुंची गाडू घड़ा यात्रा
- जोशीमठ। बृहस्पतिवार को गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा नृसिंह मंदिर पहुंच गई। बुधवार रात को पाखी में विश्राम करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह विधि-विधान के साथ गाडू घड़ा यात्रा जोशीमठ के लिए रवाना हुई। रास्ते में पड़ने वाले कस्बों में प्रसाद वितरित करते हुए शाम चार बजे गाडू घड़ा यात्रा नृसिंह मंदिर जोशीमठ पहुंच गई। जोशीमठ से आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी व गाडू घड़ा यात्रा शुक्रवार को पांडुकेश्वर के लिए रवाना होगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार 11 मई को शंकराचार्य की गद्दी, गाडू घड़ा, कुबेर व उद्धव की डोली एक साथ बदरीनाथ धाम के लिए रवाना होगी और 12 को धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed