फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Lockout in school for posting of teachers

Chamoli News: शिक्षकों की तैनाती के लिए स्कूल में की तालाबंदी

Mon, 02 Sep 2024 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Mon, 02 Sep 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Lockout in school for posting of teachers
नारायणबगड़ के कोठली में ​शिक्षकों की नियु​क्ति की मांग को लेकर तालाबंदी करते ग्रामीण। स्रोत: ज
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। तहसील के दूस्थ अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर काॅलेज कोठली में शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति न होने से नाराज अभिभावकों ने विद्यालय में तालाबंदी की। उन्होंने शासन-प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी की। उन्होंने जल्द शिक्षकों की तैनाती न होने पर आमरण अनशन की चेतावनी दी।

अभिभावकों ने कहा कि पहले से ही विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी। इसके बाद भी यहां से शिक्षकों का अन्यत्र तबादला कर दिया गया। वर्तमान में यहां सात से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। आक्रोशित अभिभावकों ने कहा कि शीघ्र विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति न हुई तो वे आमरण अनशन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रधान भूपेंद्र सिंह, उदयसिंह, प्रदीप सिंह, राजेश सोंरियाल, देवसिंह, शिव लाल, बसंती देवी समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed