{"_id":"5db1d18f8ebc3e93d2291dea","slug":"lockout-in-college-talwadi-for-teachers-karnpryag-news-drn3239626149","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के लिए महाविद्यालय तलवाड़ी में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के लिए महाविद्यालय तलवाड़ी में तालाबंदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों की नियुक्ति सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर एबीवीपी के बैनर तले कॉलेज में तालाबंदी की और धरना दिया। छात्रों ने कहा कि कई सालों से कॉलेज में शिक्षकों के पद खाली होने से उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने जल्द सभी समस्याओं के निराकरण की मांग की।
बृहस्पतिवार को सुबह जैसे ही कॉलेज खुला तो गुस्साए छात्र-छात्राओं ने नारेबाजी की और कॉलेज में शिक्षकों के पद भरने की मांग उठाई। इसके बाद उन्होंने कॉलेज में तालाबंदी कर दी और परिसर में शाम तक धरने पर बैठ गए। छात्र संघ अध्यक्ष गरिमा भारद्वाज ने कहा कि महाविद्यालय में खेल का मैदान नहीं है, जिससे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं कराने में दिक्कतें होती हैं। कॉलेज में लैब तो बनाई गई है, लेकिन उपकरण नहीं हैं। छात्र-छात्राओं ने बसों में सफर करने के लिए पास देने, महाविद्यालय में एनसीसी खोलने, लाइब्रेरी में किताबें उपलब्ध कराने और शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग उठाई। कहा गया कि पूर्व में भी छात्रों की ओर से समस्याओं के निराकरण के लिए कई बार आंदोलन किए जा चुके हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। इस मौके पर छात्र संघ उपाध्यक्ष मनीषा रावत, महासचिव कविता शाह, सहसचिव मनीष, यूआर कृष्णा रावत, सूरज, पूजा और नीरज आदि मौजूद रहे।