फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   loan for crops

26 फसलों के लिए कृषि ऋण देगा बैंक

Tue, 09 Feb 2016 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Tue, 09 Feb 2016 09:09 PM IST
विज्ञापन

जिला सहकारी बैंक जिले में किसानों की 26 फसलों के लिए कृषि ऋण देगा, जिसके लिए राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) की मदद से योजना तैयार की गई है।

विज्ञापन


किसानों के लिए समिति के माध्यम से कृषि औजार और चारा भी उपलब्ध कराएगा। जिला सहकारी बैंक की ओर से आयोजित वित्तीय समावेशन और साक्षरता गोष्ठी में बैंक के परामर्शदाताओं ने इस योजना की जानकारी किसानों को दी।
विज्ञापन


गोष्ठी में बैंक में परामर्शदाता डीपी थपलियाल ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से बैंक के माध्यम से किसानों के लिए धान, आलू, अदरक, मिर्च, हल्दी 26 फसलों के उत्पादन के लिए न्यूनतम ब्याज पर कृषि ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालेश्वर के प्रधान हरीश चौहान ने ग्राम पंचायत की खुली बैठकों में सहकारी बैंकों के पदाधिकारियों के शामिल होने सहित गांवों में जाकर जागरूक करने की बात कही। कैलाश खंडूड़ी ने ऋण योजनाओं के मानकों में ढील देने की मांग की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने ऋण वसूली तेज करने, सचिवों की नियुक्ति करने आदि समस्याएं भी सामने रखीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनिष्ठ उपप्रमुख सुभाष रावत ने की।


बैठक में बीपी डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य रेनू नेगी, सहकारी बैंक की शाखा प्रबंधक दीक्षा कंडवाल, दीपक डिमरी, सुदीप, राकेश लाल, ताजवर नेगी, विक्रम नेगी, संदीप खंडूड़ी, भोला सिंह, शिशुपाल सिंह सहित ईड़ाबधाणी, ढुंगल्वाली और सिवाई समिति के पदाधिकारी और किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed