{"_id":"6533e98d579b10d3df0c465e","slug":"listened-to-peoples-problems-by-setting-up-a-chaupal-gopeshwar-news-c-5-1-drn1033-271380-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सचिव ने बौला गांव में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सचिव ने बौला गांव में चौपाल लगाकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Iग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, राशनकार्ड, आवास सहित कई समस्याएं उठाईंI
सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण सचिव एवं आयुक्त नागरिक आपूर्ति उपभोक्ता बृजेश संत ने बौला गांव में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने जिला स्तर से निस्तारित होने वाली समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, विद्युत, पेयजल, राशनकार्ड, सुरक्षा दीवार, आवास और पेंशन योजनाओं संबंधी समस्याएं रखीं। बौला की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने गौचर-सिदोली सड़क पर स्क्रबर और नालियों के बंद होने, बौला-श्रीकोट सड़क के डामरीकरण, वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पूर्ण होने के बावजूद सिंद्रवाणी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू न होने की समस्याएं रखीं। सचिव ने कहा कि शासन स्तर से निस्तारित होने वाली समस्याओं को संबंधित विभाग को सूचित कर निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
सचिव ने दो बुजुर्ग महिला निर्मला देवी और पूर्णिमा देवी को कान सुनने की मशीन और छड़ी दी। इस मौके पर जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, जिला विकास अधिकारी केके पंत, सीएमओ डॉ. राजीव शर्मा, एसडीएम कमलेश मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन