फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Liquor Store Remove from Municipality Area

पालिका क्षेत्र से हटाएं शराब की दुकान

Mon, 24 Apr 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली Updated Mon, 24 Apr 2017 10:22 PM IST
विज्ञापन

 अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में लोगों ने पालिका क्षेत्र से शराब की दुकान हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नगर में कहीं भी शराब की दुकान नहीं खोलने दी जाएगी। यदि दुकान खोली गई तो विरोध किया जाएगा। इस पर पालिका अध्यक्ष ने भी आंदोलन को समर्थन किया।

विज्ञापन


22 अप्रैल को पालिका की ओर से आबकारी विभाग को पेट्रोल पंप की पार्किंग के पुश्ते पर दुकान बनाकर दी गई, लेकिन दुकान खुलते ही महिलाओं और लोगों का विरोध शुरू हो गया। पालिका के बाजार वार्ड के सभासद चेतन मनोड़ी भी शराब की दुकान के विरोध में आए हैं। लगातार दो दिनों तक विरोध होने के बाद सोमवार को आंदोलनकारियों और पालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला के बीच वार्ता हुई।
विज्ञापन


पालिकाध्यक्ष सुभाष गैरोला और सभासद राजेश जोशी ने कहा कि पालिका का उद्देश्य केवल आय बढ़ाने को लेकर है, यदि जनभावनाएं शराब की दुकान नहीं चाहती तो पालिका भी लोगों के साथ है। गैरोला ने बताया कि विभाग से दुकान खाली करने को कह दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं लोगों के विरोध के चलते सोमवार को दुकान पर ताला लटका रहा। पालिका पहुंचे व्यापार संघ अध्यक्ष कुशल बिष्ट, महामंत्री बृजेश बिष्ट, आप नेता देवी प्रसाद मैखुरी, पुष्कर सिंह राणा, गजपाल सोनी, बलवीर रावत, देवराज रावत, हरीश चौहान आदि ने कहा कि मामले में जल्द संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। नगर में कहीं भी शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। वार्ता में विक्रम नेगी, अनूप चौहान और हरीश नेगी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed