फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Line of devotees waiting for the worship of vow

Chamoli News: मनौती की पूजा के लिए लगी भक्तों की लाइन

Sun, 01 Jun 2025 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 01 Jun 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
Line of devotees waiting for the worship of vow
सिमली में देवी चंडिका के दर्शनों के लिए लगी श्रद्धांलुओं की लाइन। संवाद
फोटो-
विज्ञापन

सिमली बनेथा महोत्सव : सुबह सात बजे से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। सिमली में आयोजित नौ दिवसीय बनेथा महोत्सव में रविवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां दर्शनों के लिए सुबह सात बजे से ही लाइन लगनी शुरू हो गई। मनौती की पूजा के लिए भी लोगों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ रहा है। देवी के दर्शनों के लिए श्रद्धालु दूर-दूर से सिमली पहुंच रहे हैं।
चौदह साल बाद देवी चंडिका की देवरा यात्रा आयोजित की जा रही है। रविवार को अवकाश होने के कारण यहां भारी संख्या में ग्रामीण पहुंचे। देवी के दर्शनों के लिए लाइन में लगे शिक्षक भरत दानू ने कहा कि चौदह साल बाद देवी के दर्शन हो रहे हैं। मनौती की पूजा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। वहीं सेनू के राजेंद्र सिंह श्रीनगर से देवी के दर्शनों के लिए पहुंचे। इसके अलावा देहरादून, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में रह रहे स्थानीय प्रवासी भी ईष्ट देवी के दर्शनों के लिए यहां पहुंचे हैं। यात्रा समिति के अध्यक्ष हेमंत टकोला, सचिव देवेंद्र सिंह रावत, मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सभी ग्रामीण और समिति उचित व्यवस्थाओं में लगे हैं।
विज्ञापन

इंसेट
बट रहा है सीरा, यज्ञ पुरुष के हुए अब तक 200 विवाह
देवी के प्रसाद के रूप में वितरित होने वाले सीरे के रस्से के वितरण में कोली-पुडियाणी के ग्रामीण जुटे हैंं। ग्रामीण सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक सीरा बटाई में लगे हैं। नौ दिनों में करीब 1000 मीटर लंबी सीरे की रस्सी बनाई जाती है जो अंतिम दिन प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिलाओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
बनेथा महोत्सव मंच पर दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें सिमली, डिम्मर, सेनू, कोली, पुडियाणी, जाख, सुंदरगांव सहित अन्य स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं दोपहर में ढोल दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ देवताओं के पश्वाओं और ऐरवालों ने देवनृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed