फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Light snowfall occurred in Hemkund Sahib

Chamoli News: हेमकुंड साहिब में हुई हल्की बर्फबारी

Fri, 30 May 2025 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 30 May 2025 07:15 PM IST
विज्ञापन
Light snowfall occurred in Hemkund Sahib
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। जेठ के महीने में जहां मैदानी क्षेत्रों में लोग गर्मी से परेशान हैं वहीं हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि बर्फबारी कुछ देर के लिए हुई लेकिन हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे श्रद्धालु ताजी बर्फ देखकर उत्साहित नजर आए।

बृहस्पतिवार रात को मौसम बदलने पर निचले क्षेत्रों में तेज हवा के साथ बारिश हुई। वहीं हेमकुंड साहिब में हल्की बर्फबारी हुई। मई माह में बर्फबारी होने से हेमकुंड साहिब परिसर से लेकर आसपास की चोटियां बर्फ से सफेद नजर आने लगीं। इससे क्षेत्र में ठंड भी बढ़ गई है। ठंड के कारण झील के पानी में सुबह के समय बर्फ की परत जम रही है। श्रद्धालु उसी झील में स्नान कर रहे हैं। हेमकुंड साहिब के गुरुद्वारा प्रबंधक गुरुमान सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को मौसम खराब होने पर यहां रात को हल्की बर्फबारी हुई है। इससे ठंड भी बढ़ गई है। हेमकुंड साहिब पहुंचे श्रद्धालु बर्फ को देखकर रोमांचित हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed