फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   LIC personnel carried out the work

एलआईसी कर्मियों ने किया कार्यबहिष्कार

Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
LIC personnel carried out the work
हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश बजट में भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की हिस्सेदारी बेचने और आईपीओ लाने के प्रस्ताव का विरोध शुरू हो गया है। सरकार के इस निर्णय के विरोध में मंगलवार को एलआईसी गोपेश्वर शाखा के सभी कर्मचारियों ने एक घंटे कार्यबहिष्कार किया। वहीं अभिकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार एलआईसी के 10 प्रतिशत शेयर बेचने की तैयारी कर रही है, जिसका विरोध शुरू हो गया है। कर्मचारियों ने कहा कि भविष्य में एलआईसी की स्थिति भी बीएसएनएल की तरह हो सकती है। वहीं सरकार ने बचत करने या टैक्स देने का जो विकल्प रखा है वह भी एलआईसी को प्रभावित करेगा। टैक्स का विकल्प चुनने वाला व्यक्ति क्यों एलआईसी के पास ही इंश्योरेंस कराएगा। वह प्राइवेट कंपनी या अन्य के पास भी जा सकता है। एलआईसी के शाखा प्रबंधक को सौंपे ज्ञापन में अभिकर्ताओं ने कहा यदि सरकार इस निर्णय को वापस नहीं लेती तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह एलआईसी के निजीकरण का पुरजोर विरोध करेंगे। उधर कर्मचारियों ने इसके विरोध में दोपहर साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे तक कार्यबहिष्कार किया। ज्ञापन देने वालों में मंगला कोठियाल, देवेंद्र सिंह, अनसूया प्रसाद पुरोहित, संजय पुरोहित और जयदीप आदि शामिल थे।
विज्ञापन

नई टिहरी में की तालाबंदी
नई टिहरी। केंद्र सरकार की ओर से एलआईसी से अपनी हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव का एलआईसी कर्मचारियों ने कड़ा विरोध किया। विरोध स्वरूप एलआईसी कर्मचारियों ने एक घंटे तक कार्यबहिष्कार किया। इस दौरान कर्मियों ने नई टिहरी एलआईसी कार्यालय के मुख्य गेट पर तालाबंदी की। कर्मियों ने कहा कि आम बजट पेश करने के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एलआईसी से सरकार की हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव बजट में रखा। कहा हिस्सेदारी बेचने से देश के करोड़ों बीमाधारक प्रभावित होंगे। इस मौके पर विनोद भट्ट, मनमोहन शाह, एके त्यागी, मुन्नी देवी, मयूरेश पाल, अमिताब नेगी, बीएस पंवार, विनोद लाल, विवेक रावत, संजीव कंडवाल, आनंद कृति और अरविंद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed