Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leopard tries to attack women going to cow shelter

Chamoli News: गोशाला जा रही महिलाओं पर गुलदार ने की झपटा मारने की कोशिश

Fri, 24 Oct 2025 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 24 Oct 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
Leopard tries to attack women going to cow shelter
महिलाओं के शोर मचाने पर भागा गुलदार, लोगों में दहशत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। विकासखंड के उमट्टा गांव में बृहस्पतिवार शाम को गोशाला जा रही महिलाओं पर गुलदार ने झपटा मारने की कोशिश की। हालांकि महिलाओं ने शोर मचाकर खुद को बचा लिया है लेकिन दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग ने गुलदार से निजात दिलाने की मांग की।
बृहस्पतिवार शाम गांव की दीपा देवी, बबीता देवी और माया देवी गोशाला जा रहा थीं। हल्का अंधेरा होने के चलते जैसे ही महिलाएं गोशाला के पास पहुंची। घात लगाए बैठे गुलदार ने झपटा मारने की कोशिश की। हालांकि महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार भाग गया किया था जिससे किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

विमल डिमरी, नरेंद्र प्रसाद डिमरी, सुबोध डिमरी ने बताया कि गुलदार के खेतों में छिपने से ग्रामीण रातभर भयजदा रहे। उन्होंने वन विभाग से गुलदार की दहशत से निजात दिलाने की मांग की है। नंदप्रयाग रेंज के वन दरोगा सुखदेव लाल ने बताया कि मामले का संज्ञान लेकर उमट्टा गांव में कर्मियों की टीम भेजी गई है। निरीक्षण कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed