फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leaving Scooty and absconding with shopkeeper's mobile

स्कूटी छोड़कर दुकानदार का मोबाइल लेकर फरार

Tue, 22 Sep 2020 10:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Leaving Scooty and absconding with shopkeeper's mobile
स्कूटी से बाजार पहुंचे एक व्यक्ति ने बात करने के लिए दुकानदार से मोबाइल मांगा और कुछ देर बाद मोबाइल लेकर फरार हो गया। वह अपनी स्कूटी दुकान के बाहर ही छोड़ गया। दुकानदार ने पुलिस में घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर ढाई बजे एक व्यक्ति बाजार में चाय की दुकान पर आया। उसने अपना मोबाइल घर छूटने की बात कहकर दुकान मालिक किशन से जरूरी फोन करने के लिए मोबाइल मांगा और एक कोने पर जाकर बात करने लगा। इस बीच दुकान मालिक काम में व्यस्त रहा और स्कूटी से आया व्यक्ति स्कूटी को दुकान के आगे ही छोड़कर मोबाइल लेकर फरार हो गया। दुकानदार स्कूटी सामने खड़ी देखकर उसके आसपास ही होने का अंदाजा लगाते हुए शाम तक उसके आने का इंतजार करता रहा। देर शाम तक भी जब वह नहीं लौटा तो किशन ने अपने मोबाइल पर फोन मिलाया तो वह स्विच ऑफ मिला। शाम साढ़े सात बजे किशन ने स्कूटी पुलिस चौकी जे जाकर खड़ी कर दी और घटना की तहरीर दी। पुलिस कांस्टेबल हरेंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल लेकर भागे व्यक्ति की खोज जी रही है। अब दुकान मालिक का मोबाइल सर्विलांस पर लगाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed