फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Leases of those selling land will be cancelled, FIR will also be registered

Chamoli News: जमीन बेचने वालों के पट्टे होंगे निरस्त, एफआईआर भी होगी दर्ज

Wed, 14 May 2025 07:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Wed, 14 May 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
Leases of those selling land will be cancelled, FIR will also be registered
फोटो-
विज्ञापन

बाईपास पर चिह्नित 24 पट्टेधारकों की भूमि का चिह्नीकरण कार्य
24 में से चार ने बेच दी आवंटित सरकारी भूमि, कुछ ने आवंटित भूमि के साथ वन भूमि पर भी किया कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। नगर क्षेत्र के बाईपास पर चिह्नित 24 पट्टेधारकों की भूमि का चिह्नीकरण कार्य पूरा हो गया है। पता चला कि इसमें से चार पट्टेधारकों ने अपनी भूमि अन्य व्यक्ति को बेच दी है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि आवंटित पट्टे की जमीन बेचने पर संबंधित व्यक्ति का पट्टा निरस्त कर एफआईआर दर्ज की जाएगी। मामले की जांच अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश को सौंप दी गई है और क्रेता व विक्रेता की जांच की जा रही है।

चमोली जिला प्रशासन की ओर से वर्ष 1995-96 में भूमिहीन और आवासहीन लोगों को पट्टे पर भूमि आवंटित की गई थी लेकिन अधिकांश लोगों की ओर से पट्टे की भूमि के अलावा सरकारी भूमि पर भी कब्जा किया गया है। इसमें वन भूमि भी शामिल है। बुधवार को उपजिला मजिस्ट्रेट आरके पांडेय के नेतृत्व में तहसील चमोली व नंदानगर के अधिकारियों व कर्मचारियों ने आवंटित पट्टे की भूमि की नापजोख की। 24 पट्टेधारकों में से अभी तक चार लोगों की ओर से आवंटित भूमि को बेची जा चुकी है। प्रशासन की टीम क्रेता और विक्रेता की खोज में जुटी है। उपजिला मजिस्ट्रेट आरके पांडेय ने बताया कि 24 पट्टेधारकों की भूमि चिह्नित कर दी गई है। इनमें से चार लोगों ने आवंटित सरकारी भूमि बेच दी है जबकि कुछ लोगों की ओर से आवंटित भूमि के साथ ही वन भूमि पर भी कब्जा किया गया है। कब्जेधारकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed