फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Law students boycott the examination, lock on the college gate

लॉ के छात्रों ने किया परीक्षा का बहिष्कार, कॉलेज गेट पर जड़ा ताला

Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Law students boycott the examination, lock on the college gate
गोपेश्वर लॉ कालेज में परीक्षा का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : GOPESHWAR
लॉ कॉलेज गोपेश्वर के छात्रों ने सोमवार से शुरू हो रही परीक्षा का बहिष्कार करते हुए विवि के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला लगा दिया और नारेबाजी कर धरना दिया। छात्रों ने कहा कि पिछली परीक्षा का परिणाम देरी से आया ऐसे में कम समय में असाइनमेंट कैसे तैयार होंगे। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाया और जो छात्र-छात्राएं परीक्षा देना चाहते थे उनको अंदर जाने दिया। लॉ के तीसरे सेमेस्टर में 47 छात्र-छात्राएं हैं, जिसमें से पहले दिन 34 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे और मात्र 13 ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन

लॉ कॉलेज गोपेश्वर में सोमवार से तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई तो कुछ छात्र कॉलेज गेट पर आकर प्रदर्शन करने लगे। छात्रों ने कॉलेज गेट पर ताला जड़ दिया और वहीं पर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। छात्रों ने कहा कि 20 दिन पहले पिछली परीक्षा का परिणाम आया। उसके बाद दाखिले हुए। इतने कम समय में परीक्षा की तैयारी से लेकर असाइनमेंट कैसे तैयार हो सकते हैं। साथ ही कोविड के चलते कुछ छात्र बीमार भी हैं। इन्हीं बातों को देखते हुए वह परीक्षा आगे करवाने की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में कॉलेज के माध्यम से विवि को ज्ञापन भी भेज चुके हैं। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों से वार्ता की लेकिन वह समझाने पर भी जब नहीं माने तो पुलिस को बुलाया गया। पुलिस कॉलेज पहुंची और गेट का ताला खुलवाया गया। इसके बाद जो छात्र-छात्राएं परीक्षाएं देना चाहते थे उनको कॉलेज में जाने दिया। प्रदर्शन करने वालों में मनोज बिष्ट, आलोक मैठाणी, प्रकाश बिष्ट, चेतन नेगी, आलोक मैठाणी, राहुल और दिवाकर बुढेरा आदि शामिल थे।
विज्ञापन

परीक्षा निर्धारित कराना विश्वविद्यालय का काम है। स्थगित करना या जारी रखने का निर्णय भी विश्वविद्यालय ही लेता है। हम विश्वविद्यालय के निर्देशों से बाहर नहीं जा सकते हैं। हमने छात्र-छात्राओं को काफी समझाया कि परीक्षा के संबंध में हमारे हाथ में कुछ नहीं है, लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं थे। वह खुद के साथ उनको भी अंदर नहीं जाने दे रहे थे जो परीक्षा देना चाहते थे। उसके बाद पुलिस को बुलाकर परीक्षा देने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को अंदर भिजवाया गया। - डा. राजेश कुमार, प्राचार्य लॉ कॉलेज गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed