{"_id":"61cdb3a94ddb8b2a995fb384","slug":"law-and-order-will-be-chalked-out-on-new-year-s-celebration-gopeshwar-news-drn4002410108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के जश्न पर चाक चौबंद रहेगी कानून व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल के जश्न पर चाक चौबंद रहेगी कानून व्यवस्था
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के आगमन और थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाने के लिए जिले के पर्यटक स्थलों पर पर्यटकों की बड़ी संख्या में आने की उम्मीद है। इस दौरान जिले में कानून व्यवस्था चाक चौबंद रखने के लिए एसपी श्वेता चौबे ने दिशा निर्देश जारी किए हैं।
जिले में पर्यटक स्थल औली, जोशीमठ, बेनीताल, मंडल सहित अन्य स्थानों पर बाहर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना है। इस दौरान कानून व्यवस्था बनी रहे इसके लिए एसपी चमोली ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि पर्यटक स्थलों पर आने वाले लोगों की सभी बैरियरों पर सघन चेकिंग की जाएगी। शराब पीकर हुड़दंग करने व रात को सड़क पर तेज रफ्तार वाहन चलाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से कोरोना को लेकर जारी एसओपी का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। पिकनिक स्पॉट पर देर रात तक शराब पीने के बाद वापस आने वालों पर भी नजर रखने को कहा गया है। रात्रि कर्फ्यू का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
पुलिस ने व्यापारियों और चालकों से मांगा सहयोग
गोपेश्वर। कोरोना गाइडलाइन के संबंध में बृहस्पतिवार को पुलिस उपाधीक्षक धन सिंह तोमर ने व्यापारियों और वाहन चालकों की बैठक ली। उन्होंने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सभी लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने का आह्वान किया। उन्होंने नियमित मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाए रखने, रात्रि कर्फ्यू का पालन करने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने के लिए कहा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रौतेला के साथ ही अन्य अधिकारी मौजूद थे।