{"_id":"6a256c5a134cf5d76c0b4f63","slug":"launched-a-special-cleanliness-campaign-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-119063-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: विशेष स्वच्छता अभियान चलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: विशेष स्वच्छता अभियान चलाया
Sun, 07 Jun 2026 06:34 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 07 Jun 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
पोखरी। नगर पालिका पोखरी की ओर से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को गुनियाला वार्ड के तमलखानी और राजेंद्र नगर क्षेत्र में साफ सफाई की गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष सोहन लाल और अधिशासी अधिकारी बीना नेगी के निर्देशन में शहरी विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार पांच जून से 12 जून तक यह अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को पर्यावरण पर्यवेक्षक अनुराग रावत के नेतृत्व में पर्यावरण मित्रों ने नालियों की सफाई की और सार्वजनिक स्थलों पर बिखरे कूड़े को एकत्रित किया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों से जैविक और अजैविक कूड़े को अलग-अलग रखने व खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की। लोगों को घरों और आसपास नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। संवाद