फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Last checkpoints of the ITBP attached to the road connected to the road

सड़क से जुडे़ंगी सीमा से लगी आईटीबीपी की अंतिम चौकियां

Tue, 09 Jul 2019 09:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Last checkpoints of the ITBP attached to the road connected to the road
शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता ने चीन सीमा क्षेत्र में चल रहे सड़क विस्तारीकरण के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बेहतर कार्य के लिए सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों की पीठ थपथपाई। उन्होंने बताया कि इस साल के अंत तक सीमा क्षेत्र में स्थित आईटीबीपी की अंतिम चौकियों तक सड़क पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

शिवालिक परियोजना के मुख्य अभियंता आशु सिंह राठौर ने दो दिन तक जिले से लगे सीमा क्षेत्र नीती और माणा घाटियों में चल रहे सड़कों के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने विषम भौगोलिक परिस्थितियों में चट्टानों का सीना चीरकर सड़क निर्माण कार्य में जुटे बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) के अधिकारियों व मजदूरों की पीठ थपथपाई। मुख्य अभियंता आशु सिंह राठौर ने बीआरओ के कमांडर एसएस मक्कड़ के साथ मंगलवार को माणा घाटी में निर्माणाधीन माणा पास सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया, जबकि सोमवार को उन्होंने जोशीमठ-मलारी, मलारी-गिर्थी डोबला, गिर्थी डोबला-सुमना और सुमना से रिमखिम सड़क का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि इस साल के अंत तक सीमा क्षेत्र में स्थित आईटीबीपी की अंतिम चौकियों को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed