{"_id":"3e284b0744c9e9de783753f304b7f2ae","slug":"lady-fallen-from-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल से नीचे कूदी महिला, चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल से नीचे कूदी महिला, चोटिल
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
Updated Sat, 06 Feb 2016 08:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र की एक विवाहिता की ओर से पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास करने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि पुल से कूदी महिला को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया है। महिला की हालात सामान्य बताई जा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी कुंदन राम आर्य ने बताया कि शनिवार शाम पौने चार बजे सूचना मिली कि नैनीताल हाईवे पर गडोली पुल से एक महिला नीचे कूद गई है।
इस पर मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचकर महिला को निकाला गया। थानाध्यक्ष राम ने बताया कि महिला की अपने पति के साथ किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिस पर महिला का पति घर से सड़क की ओर भाग रहा था।
विज्ञापन
पति को भागता देख महिला पति से तेज दौड़ लगाती हुई पुल पर पहुंची और छलांग लगा दी। सूखे गदेरे में पत्थरों से महिला के पैर सहित शरीर चोटिल हुआ है, उसे सीएचसी में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन