फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kukadai XI won the inaugural match

Chamoli News: कुकड़ई एकादश ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Tue, 19 Nov 2024 05:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 19 Nov 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
Kukadai XI won the inaugural match
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड के जाख में स्व. भरत सिंह नेगी की स्मृति में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला कुकड़ई एकादश ने जाख एकादश को हराकर जीता। कुकड़ई के प्रियांशु को 35 रन बनाने और दो विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया।

दियारकोट खेल मैदान में प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि गांवों में खेलों में असीम प्रतिभाएं हैं लेकिन जरूरत उन खेल प्रतिभाओं को आगे लाने की है। इसके बाद उद्घाटन मुकाबला जाख और कुकड़ई के बीच खेला गया। जाख ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रन बनाए और कुकड़ई ने जाख इलेवन को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया। समिति के अध्यक्ष एडम बिष्ट ने कहा कि अभी तक 50 से अधिक टीमों का प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण हो चुका है। इस अवसर पर रंजन बिष्ट, महिपाल बिष्ट, बलदेव नेगी, हृदय बिष्ट, भूपेंद्र सिंह, नवीन चौधरी, सावित्री देवी और जस्सी देवी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed