फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kirtika of Siroli was the topper in self-composed poetry.

Chamoli News: स्वरचित कविता में सिरोली की कीर्तिका रहीं अव्वल

Tue, 13 Jan 2026 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 13 Jan 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Kirtika of Siroli was the topper in self-composed poetry.
फोटो
विज्ञापन

अत्रि अनसूया शिशु निकेतन में आयोजित हुआ बाल मेला

संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। उत्तराखंड सेवा निधि अल्मोड़ा और नवज्योति महिला कल्याण संस्था की ओर से मंडल घाटी के अत्रि अनुसूया शिशु निकेतन विद्या मंदिर में बाल मेले का आयोजन किया गया। बाल मेले में कई प्रतियोगिताएं हुईं। भाषण प्रतियोगिता में बमियाला केंद्र की कल्पना प्रथम, ग्वाड़ की भूमि ने द्वितीय और सिरोली केंद्र की आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वरचित कविता में सिरोली की कीर्तिका प्रथम, दोगड़ी के अर्नव द्वितीय, बमियाला की सौम्या तृतीय, सुलेख में सिरोली की यामिनी बिष्ट प्रथम, बमियाला की कल्पना रावत द्वितीय, ग्वाड़ की नब्या बिष्ट तृतीय स्थान पर रही।

नाटक में दोगड़ी केंद्र, बमियाला केंद्र और सिरोली, गणित प्रतियोगिता में आर्यन, पृथ्वी बिष्ट, कल्पना, रस्सीकूद में गुन्नू, कंचन, रिया, कहानी में शिवांसी, शिवानी व अनुष्का ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता ने सिरोली प्रथम, दोगड़ी कांडई द्वितीय और ग्वाड़ तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान दोगड़ी कांडई की प्रधान मुन्नी देवी, ग्वाड़ की संगठन अध्यक्ष संतोषी कुंवर, बीडीसी सदस्य रितु बिष्ट, बीडीसी सदस्य कैलाश चंद्र, कैलाश पपने, रमा जोशी, वणद्वारा की प्रधान नितिन नेगी, मंडल की प्रधान जितेंद्र सिंह, सिरोली की प्रधान आरती देवी, बैरागना की प्रधान श्रृष्टि राणा, ग्वाड़ की प्रधान गीता देवी, अनुसूया मंदिर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सुनील बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed