फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kiran stood first in Bhojan Mata cooking competition

Chamoli News: भोजन माता पाक कला प्रतियोगिता में किरन रहीं प्रथम

Sun, 08 Dec 2024 07:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 08 Dec 2024 07:52 PM IST
विज्ञापन
Kiran stood first in Bhojan Mata cooking competition
जिला स्तर पर आयोजित की गई प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। जिला स्तरीय भोजन माता पाक कला प्रतियोगिता में सलूड़ डुंग्रा की किरन देवी ने प्रथम स्थान हासिल किया। उन्हें पुरस्कार स्वरूप 3000 की धनराशि दी गई। विजेताओं को शिक्षा विभाग की ओर से पुरस्कृत किया गया।

शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता सुधारने और उसे बेहतर से बेहतर बनाने के लिए भोजन माताओं की पाक कला प्रतियोगिता कराई जाती है। रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज गोपेश्वर में इस प्रतियोगिता को आयोजन किया गया जिसमें भोजन माताओं की ओर से अलग-अलग व्यंजन तैयार किए गए। निर्धारित समय पर तैयार किए गए भोजन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया। राजकीय प्राथमिक विद्यालय सलूड़ डुंग्रा की भोजन माता किरन प्रथम, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पूर्णा की मंजू द्वितीय और राजकीय प्राथमिक विद्यालय लंगासू की दीपा तृतीय स्थान पर रहीं। द्वितीय आने पर मंजू को 2500 और दीपा को 2000 रुपये पुरस्कारस्वरूप दिए गए। इस अवसर पर मुख्य शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत, वित्त अधिकारी हरीश रावत, विनोद सिंह, पृथ्वी सिंह, प्रियंका बिष्ट, लक्ष्मी नेगी, सुमन, सूरज रावत, संजय लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed