फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Keep an eye on the Yatra route with drones for crowd control: SP

यात्रा मार्ग पर भीड़ नियंत्रण के लिए ड्रोन से रखें नजर : एसपी

Sun, 27 Apr 2025 07:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sun, 27 Apr 2025 07:40 PM IST
विज्ञापन
Keep an eye on the Yatra route with drones for crowd control: SP
गोपेश्वर। यात्रा तैयारियों को लेकर पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। एसपी ने पुलिस अधिकारियों को चारधाम यात्रा के दौरान पूरे यात्रा मार्ग पर भीड़ प्रबंधन के लिए ड्रोन से निगरानी रखने और यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी तैयारियों को हर हाल में पूरा करने को कहा।
विज्ञापन

एसपी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए। बदरीनाथ में तत्काल प्रभाव से कंट्रोल रूम स्थापित करें और धाम में सीसीटीवी कैमरे व पब्लिक एड्रेस सिस्टम लगाएं। बदरीनाथ में दूसरे जिलों से आने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने व्यापार संघ, टैक्सी यूनियन और होटल व्यवसायियों के बैठक कर समन्वय बनाने और हाईवे के भूस्खलन क्षेत्रों का गहन निरीक्षण करते हुए वैकल्पिक मार्गों पर भी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रखने को कहा। माणा में सीजनल पुलिस चौकी स्थापित कर पुलिस तैनात करने और सोशल मीडिया पर सतर्कता बरतने को कहा। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित सैनी, पुलिस उपाधीक्षक चमोली मदन बिष्ट, सहायक सेनानायक विपेंद्र सिंह और पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed