फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnprayag was the champion after scoring 142 points

डीएम ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित 17-47-41

Fri, 13 Sep 2019 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
Karnprayag was the champion after scoring 142 points
गौचर में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों का उत्साहवर्धन करती डीएम स्वाति एस भदौरिया। - फोटो : KARNPRYAG
प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की 19 वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में सभी खेल प्रतिस्पर्धाओं के आधार पर सर्वाधिक 142 अंक हासिल कर कर्णप्रयाग ब्लॉक ने आल ओवर चैंपियनशिप हासिल की। जबकि 134 अंकों के साथ गैरसैंण ब्लॉक दूसरे तथा 65 अंकों के साथ नारायणबगड़ व पोखरी ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को डीएम स्वाति एस भदौरिया ने प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

खेल मैदान गौचर में तीन दिनों तक चली प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों की खेल प्रतियोगिता में दौड़, लंबीकूद, सुलेख, मानचित्र, एकांकी, कबड्डी आदि प्रतिस्पर्धाएं हुई। प्राथमिक बालक वर्ग में गैरसैंण ब्लॉक के छात्र रितेश तथा बालिका वर्ग में नारायणबगड़ ब्लॉक की छात्रा अंजली चैंपियन रही। सब जूनियर वर्ग में कर्णप्रयाग ब्लॉक के छात्र प्रवीण नायक ने चैपियनशिप अपने नाम की। इस मौके पर डीईओ बेसिक नरेश कुमार हल्दियानी, बीईओ टीएस असवाल, उप शिक्षाधिकारी केना चौहान, खेल समन्वयक बीरेंद्र बिष्ट, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष दिगंबर नेगी, जूशिसं के जिलाध्यक्ष मनोज शाह, जूशिसं के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश भट्ट, सुशील राज, पानू चौहान, मंजू बिष्ट, सन्नू नेगी, पवित्रा टम्टा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed