{"_id":"65bbaaed80ef29877d0dbdb4","slug":"karnprayag-upazila-hospital-received-physician-after-22-years-karnpryag-news-c-48-1-sdrn1011-103461-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल को 22 साल बाद मिला फिजीशियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: कर्णप्रयाग उपजिला अस्पताल को 22 साल बाद मिला फिजीशियन
Thu, 01 Feb 2024 08:00 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 01 Feb 2024 08:00 PM IST
विज्ञापन
डाॅ. सतेंद्र कंडारी की हुई तैनाती, मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा देहरादून, श्रीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी
कर्णप्रयाग। चमोली जिले के केंद्र बिंदु कर्णप्रयाग उप जिला अस्पताल में आखिरकार 22 साल बाद फिजीशियन की तैनाती हो गई। डाॅ. सतेंद्र कंडारी फिजीशियन की तैनाती होने से अब लोगों को श्रीनगर, देहरादून की दौड़ नहीं लगानी होगी।
उपजिला अस्पताल में पिंडर घाटी के नारायणाबगड़, थराली, देवाल सहित गैरसैंण, आदिबदरी और गौचर के रानीगढ़ के अलावा नागपुर क्षेत्र के कई लोग उपचार कराने पहुंचते हैं। यहां प्रतिदिन 150 से अधिक मरीज ओपीडी में आते हैं। ऐसे में अस्पताल में फिजीशियन नहीं होने से मरीजों को दिक्कतें उठानी पड़ती थीं। पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि करीब 22 साल पूर्व अस्पताल से फिजीशियन का तबादला हो गया था। तब से यहां फिजीशियन नहीं होने से लोगों को बेस अस्पताल श्रीनगर सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों को जाना पड़ता था। कर्णप्रयाग अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डाॅ. हरीश थपलियाल ने कहा कि अब यहां फिजीशियन डाॅ. सतेंद्र कंडारी की तैनाती हो गई है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती से लोगों को सुविधाएं मिल रही हैं।