फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   karnprayag ekadash win the match

कर्णप्रयाग एकादश ने कांसुवा को हराया

Sun, 14 Feb 2016 09:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sun, 14 Feb 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन

डा. एपीजे अब्दुल कलाम मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला कर्णप्रयाग एकादश और कांसुवा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में कर्णप्रयाग ने कासुंवा को 6 रन से हराया। विजेता टीम को 11000 और उपविजेता को 5000 रुपये नकद के साथ ट्रॉफी दी गई।

विज्ञापन


रविवार को फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कर्णप्रयाग एकादश ने 18 ओवरों में 7 विकेट खोकर 110 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांसुवा की टीम 104 रन पर ढेर हो गई। मैन ऑफ द मैच और सिरीज मनोज, बेस्ट गेंदबाज उमेश सारस्वत, बेस्ट विकेटकीपर प्रवीण को चुना गया।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबले के मुख्य अतिथि गौचर नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि पूरी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को उन्हें आगे बड़ी प्रतियोगिता में जारी रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 प्रतियोगिता समापन अवसर पर रामकृष्ण भट्ट, देवराज रावत, ताजवर कनवासी, लक्ष्मण पटवाल, गणेश शाह, कमेटी अध्यक्ष अजय डिमरी और सचिव प्रदीप पुजारी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed