फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnprayag block first in folk dance junior category

गौचर के खेल मैदान में आयोजित हो रही है स्कूलों की ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं

Thu, 12 Sep 2019 10:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Karnprayag block first in folk dance junior category
खेल मैदान गौचर में आयोजित प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों की 19 वीं जनपदीय खेलकूद प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को लोकनृत्य जूनियर वर्ग में कर्णप्रयाग ब्लॉक विजेता और नारायणबगड़ ब्लॉक उपविजेता रहा।
विज्ञापन

लोकनृत्य प्राथमिक वर्ग में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्णप्रयाग ब्लॉक ने बाजी मारी और गैरसैंण ब्लॉक ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। मानचित्र प्राथमिक वर्ग में कर्णप्रयाग संकुल के पारस प्रथम, थराली संकुल के यशपाल द्वितीय, सुलेख हिंदी प्राथमिक वर्ग में देवाल संकुल के दीपक प्रथम तथा दशोली संकुल की सुहानी द्वितीय रही। सुलेख अंग्रेजी प्राथमिक वर्ग में कर्णप्रयाग संकुल की प्रियंका प्रथम, थराली संकुल की रितिका द्वितीय, मानचित्र जूनियर वर्ग में कर्णप्रयाग संकुल की जागृति डिमरी पहले व पोखरी संकुल की प्रिंसा दूसरे स्थान पर रही। इसके अलावा जूनियर वर्ग अंताक्षरी में पोखरी, समूहगान में दशोली, योग में घाट, एकांकी में कर्णप्रयाग ब्लॉक तथा अंताक्षरी प्राथमिक वर्ग में गैरसैंण ब्लॉक विजेता रहे। इस मौके पर खेल समन्वयक बीरेंद्र बिष्ट, फियाज अहमद, भुवन खंडूड़ी, भागचंद केशवानी, सुशील राज, भरत रावत, ममता डिमरी, श्वेता, राजबाला, बीना मैठाणी, पानू चौहान आदि थे। वहीं दूसरी ओर बुुधवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों को न बुलाये जाने पर जयकृत बिष्ट, गजेंद्र नयाल, भगवती खंडूड़ी, दिनेश बिष्ट आदि भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए शिक्षामंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed