फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag railway station should be named after VC Darwan Singh Negi.

Chamoli News: वीसी दरवान सिंह नेगी के नाम पर हो कर्णप्रयाग का रेलवे स्टेशन

Tue, 25 Nov 2025 04:11 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Tue, 25 Nov 2025 04:11 PM IST
विज्ञापन
Karnaprayag railway station should be named after VC Darwan Singh Negi.
कर्णप्रयाग। कर्णप्रयाग तक रेल लाइन निर्माण करने की मांग उठाने विक्टोरिया क्रॉस विजेता दरवान सिंह नेगी के नाम पर कर्णप्रयाग का रेलवे स्टेशन रखने की मांग उठने लगी है। वीसी दरवान सिंह नेगी मेमोरियल फाउंडेशन समिति ने 12 सूत्री से अधिक मांगों का ज्ञापन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेलवे और रक्षा मंत्रालय सहित प्रदेश सरकार को दिया।
विज्ञापन

समिति के संरक्षक भुवन नौटियाल ने कहा कि वीसी दरवान सिंह नेगी ने 5 दिसंबर 1914 को सर्वप्रथम गढ़वाल के विकास के लिए रेल लाइन और कर्णप्रयाग में स्कूल की मांग की। इस पर वर्ष 1918 में कर्णप्रयाग में स्कूल खुला और अब रेलवे का काम भी हो रहा है। ऐसे में प्रथम विश्व युद्ध में शहीद सैनिकों एवं युद्ध की स्मृति में कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर वीसी दरवान सिंह नेगी की आदमकद मूर्ति लगनी चाहिए और रेलवे स्टेशन वीसी के नाम पर हो। यही नहीं रेलवे स्टेशन नजदीक रेलवे पब्लिक स्कूल, सुरंगों का नाम प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों पर करने, रेलवे स्टेशनों पर कैंटीन संचालन की जिम्मेदारी पूर्व सैनिकों को देने, रेलवे स्टेशन के पास कालेश्वर में सैनिक अस्पताल, कफारतीर में सैनिक स्कूल सहित कई मांगों का ज्ञापन भेजा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed