फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Karnaprayag: Independent candidate Jaiprakash refused to contest elections.

कर्णप्रयाग : निर्दलीय प्रत्याशी जयप्रकाश ने चुनाव लड़ने से किया इन्कार

Fri, 03 Jan 2025 06:32 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Fri, 03 Jan 2025 06:32 PM IST
विज्ञापन
Karnaprayag: Independent candidate Jaiprakash refused to contest elections.
फोटो
विज्ञापन

अब भाजपा प्रत्याशी के लिए करेंगे काम
थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के बेटे हैं जयप्रकाश
संवाद न्यूज एंजेसी
कर्णप्रयाग। नगर पालिका कर्णप्रयाग से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के पुत्र जयप्रकाश टम्टा ने चुनाव लड़ने से इन्कार कर दिया है। जयप्रकाश ने पत्रकार वार्ता कर अब भाजपा प्रत्याशी के लिए काम करने की बात कही है। वहीं जयप्रकाश टम्टा के चुनाव न लड़ने से भाजपा ने भी चैन की सांस ली है। कर्णप्रयाग में भाजपा ने अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष गणेश शाह को चुनावी मैदान में उतारा है।
कर्णप्रयाग में नगर पालिका चुनाव के लिए भाजपा से पूर्व विधायक स्व. मगन लाल शाह और मुन्नी देवी शाह के पुत्र गणेश शाह को भाजपा का प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज थराली विधायक भूपाल राम टम्टा के पुत्र जयप्रकाश टम्टा ने निर्दलीय नामांकन करा दिया। इससे भाजपा खेमे में हलचल मच गई। इसके बाद भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं की टीम लगातार भूपाल राम टम्टा और जयप्रकाश टम्टा को मनाने में जुट गई थी लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा था। शुक्रवार को जयप्रकाश टम्टा ने मीडिया से वार्ता करते हुए बताया कि वे भाजपा के प्राथमिक सदस्य नहीं हैं। ऐसे में उनके चुनाव लड़ने से भाजपा पर कोई असर नहीं पड़ता। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके बड़े भाई से फोन पर वार्ता की और उनके निर्देश पर उन्होंने चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया। अब उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी गणेश शाह के लिए काम करने का फैसला लिया। उन्होंने बताया कि नाम वापसी के दिन वे किसी कार्य से बाहर गए थे जिस कारण वे अपना नाम वापस नहीं ले पाए। दूसरी ओर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी का कहना है कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। कहा कि भाजपा के प्रत्याशी और सभासद भारी मतों से विजय होंगे।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस : पार्टी के विरुद्ध लड़ने पर अनिल कुमार और अनिता देवी निष्कासित
कर्णप्रयाग। नगर पालिका चुनावों में पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वालों पर पार्टी ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी ने पार्टी के विपरीत निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अनिल कुमार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। कहा कि पार्टी के विरुद्ध कार्य करने वालों पर संगठन कार्रवाई कर रही है। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता गजपाल सोनी और शिशुपाल लाल पर जिला स्तर से ही कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर निर्दलीय चुनाव लड़ रही अनिता देवी को भी कांग्रेस पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष उषा रावत ने निष्कासित पत्र जारी करते हुए कहा कि अनीता देवी को मनाने का प्रयास किया था। इसके बाद भी उन्होंने निर्दलीय नामांकन कर दिया।

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 25 कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा
रुद्रप्रयाग। निकाय चुनाव में कांग्रेस से बागी हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संतोष रावत के समर्थन में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सहित 25 कार्यकर्ताओं ने भी पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी हाईकमान पर धनबल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। एक जारी बयान में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष मनमोहन कप्रवाण ने कहा कि वह पूरी निष्ठा से संगठन को आगे बढ़ाने का काम कर रहे थे। मगर निकाय चुनाव में पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए किसी ओर को टिकट आवंटन किया गया है उससे वह आहत हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने पद और संगठन की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ अन्य 25 कार्यकर्ताओं ने भी एनएसयूआई से त्यागपत्र से दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed