फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   karn temple in distitute

कहने को मंदिर, सफाई सिर्फ दो दिन

Sat, 06 Feb 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली
ब्यूरो/अमर उजाला,चमोली Updated Sat, 06 Feb 2016 08:56 PM IST
विज्ञापन

पंच प्रयागों में से एक कर्णप्रयाग में स्थित भगवान कर्ण का पौराणिक मंदिर बदहाली से गुजर रहा है। यहां कहने को सफाई केवल दो दिन ही हो पाती है।

विज्ञापन


यहां रास्ते क्षतिग्रस्त हैं और देखरेख के अभाव में झाड़ियां उग आई हैं। रंगरोगन भी नहीं होता। शासन और प्रशासन की ओर से मंदिर की उपेक्षा की जा रही है।

अलकनंदा और पिंडर नदी का यह संगम स्थल 2013 की आपदा से क्षतिग्रस्त है। नगरपालिका प्रशासन और शासन स्तर से पौराणिक धरोहरों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन


कर्ण मंदिर के पुजारी जगदीश प्रसाद ड्यूंडी ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन की ओर से सप्ताह में एक दो दिन ही मंदिर की सफाई की जाती है। जितना संभव हो पाता है वे स्वयं ही मंदिर परिसर की सफाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि उन्होंने शासन और नगर पालिका प्रशासन से पौराणिक कर्ण मंदिर को पर्यटन और तीर्थाटन से जोड़ने की पहल करने और मंदिर के सुंदरीकरण और बदहाल पड़े संगम स्थल को सही करने की मांग की है। नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने बताया कि कर्ण मंदिर के सुंदरीकरण का प्रस्ताव बनाकर पर्यटन विभाग को दिया गया है। मंदिर में पालिका की ओर से शीघ्र रंग-रोगन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed