फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Kalika Devi visited Badrinath in the sanctum sanctorum.

Chamoli News: कालिंका देवी ने गर्भगृह में किए बदरीविशाल के दर्शन

Sat, 04 Oct 2025 07:43 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 04 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Kalika Devi visited Badrinath in the sanctum sanctorum.
मां कालिंका की दिवारा यात्रा पहुंची बदरीनाथ धाम। संवाद 
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। भरकी गांव की कालिंका देवी की रथ यात्रा शनिवार को बदरीनाथ पहुंच गई। देवडोली ने गर्भगृह में जाकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन किए। साथ ही देवी ने घंटाकर्ण से भी भेंट की।

उर्गम घाटी के भरकी गांव की कालिंका देवी की रथ यात्रा विभिन्न गांवों और धामों का भ्रमण कर रही है। शनिवार को देवी की यात्रा विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए बदरीनाथ पहुंची। धाम में बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती व मुख्य कार्याधिकारी विजय थपलियाल ने देवी का स्वागत किया और अंगवस्त्र भेंटकर आशीर्वाद लिया। देवी ने तत्पकुंड और ब्रह्मकपाल के भी दर्शन किए। बदरीविशाल के दर्शन के बाद देवी की डोली अपने भाई घंटाकर्ण (घन्याल) से मिलने माणा पहुंची। रविवार को देवी वसुधारा जाएगी और स्नान करके लौटेगी। देवी चार दिन तक बदरीकाश्रम में रहेंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed