{"_id":"6804f8fe11de0c2f7c04a585","slug":"kalam-singh-won-gold-in-the-surya-devbhoomi-challenge-competition-karnpryag-news-c-48-1-kpg1001-114191-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता में कलम सिंह ने जीता स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता में कलम सिंह ने जीता स्वर्ण
Sun, 20 Apr 2025 07:09 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sun, 20 Apr 2025 07:09 PM IST
विज्ञापन
देवाल। 18 से 20 अप्रैल तक हुई सूर्य देवभूमि चैलेंज प्रतियोगिता में विकासखंड के मुंदोली गांव के कलम सिंह बिष्ट ने स्वर्ण पदक जीता। भारतीय सेना की गढ़वाल स्काउट्स की ओर से आयोजित इस त्रिदिवसीय अल्ट्रा दौड़, साइकिलिंग इवेंट में कलम सिंह बिष्ट ने 170 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कलम सिंह बिष्ट ने बताया कि यह आयोजन भारतीय सेना की सूर्य कमान, उत्तराखंड पर्यटन विभाग और रेडियो मिर्ची के सहयोग से 18 से 20 अप्रैल तक किया गया। इसका उद्देश्य सीमांत गांवों में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना, पुरानी चारधाम यात्रा मार्गों को पुनर्जीवित करना और वाइब्रेंट विलेज मिशन के अंतर्गत सीमांत क्षेत्रों में विकास को प्रोत्साहित करना था। बिष्ट ने बताया कि 18 अप्रैल को नेलांग घाटी से भटवाड़ी तक 110 किमी की साइकिलिंग, 19 अप्रैल को भटवाड़ी से बूढ़ाकेदार तक 37 किमी की ट्रेल रनिंग और 20 अप्रैल को घुत्तु से त्रियुगीनारायण तक 34.7 किमी की ट्रेल रनिंग और फिर त्रियुगीनारायण से सोनप्रयाग तक 6.6 किमी तक दौड़ हुई जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। संवाद