फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Jyotirmath's Abhinav presented a model at the National Techathon.

Chamoli News: राष्ट्रीय टेकथाॅन में ज्योतिर्मठ के अभिनव ने प्रस्तुत किया मॉडल

Sat, 22 Nov 2025 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली Updated Sat, 22 Nov 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Jyotirmath's Abhinav presented a model at the National Techathon.
राष्ट्रीय टेकथान में प्रतिभाग करते ज्योतिर्मठ के छात्र। स्रोत: आयोजक 
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय टेकाथॉन में 2025 के ग्रांड फिनाले में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ के छात्र अभिनव भंडारी ने मॉडल प्रस्तुत किया। 18 से 22 नवंबर तक चले फिनाले में हर दिन अलग-अलग फार्मेट में इसे प्रस्तुत किया।

उन्नत भारत अभियान के तहत विद्या भारती, एआईसीटीई व नेशनल काेऑर्डिनेटिंग इंस्टीट्यूट की ओर से राष्ट्रीय टेकाथॉन का आयोजन आईआईटी दिल्ली के कैंपस में किया गया। इसमें देश के सभी राज्यों के अटल टिंकरिंग लैब के आइडिया का नीति आयोग ने मूल्यांकन कर 100 छात्रों का चयन किया। चयनित आइडिया का इस फिनाले में प्रस्तुतिकरण किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की टीम ने हिमालय स्कॉलर के स्ट्रेंथ इन हेरिटेज के तहत हिमालयन ट्राइबल इंपावरमेंट का आइडिया तैयार किया। टीम लीडर अभिनव भंडारी रहे। उन्होंने विद्यालय के आचार्य मेंटोर प्रकाश पंवार के पर्यवेक्षण में मॉडल प्रस्तुत किया। इस थीम को तैयार करने में टीम के सदस्य सुमित कुमार, हरीश सिंह और आर्यन का भी विशेष योगदान रहा। आचार्य मेंटोर प्रकाश पंवार ने बताया कि सभी चयनित आइडिया पीएमओ को भेजे जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed