{"_id":"69a2cde1463d8ec3090e6571","slug":"juha-jaurasi-selected-for-the-national-clean-and-green-school-competition-chamoli-news-c-47-1-sdrn1001-117399-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जूहा जौरासी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जूहा जौरासी चयनित
Sat, 28 Feb 2026 04:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Sat, 28 Feb 2026 04:43 PM IST
विज्ञापन
रेटिंग के तृतीय चरण में एनसीईआरटी दिल्ली से आए पर्यवेक्षक ने की विद्यालय के कार्यों की सराहना
यशवंत राणा
पोखरी (चमोली)। पोखरी विकासखंड के राजकीय जूनियर हाईस्कूल जौरासी का चयन स्वच्छ एवं हरित विद्यालय की राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। एनसीईआरटी नई दिल्ली से आए पर्यवेक्षक ने विद्यालय में सफाई संबंधी व्यवस्थाओं की खूब सराहना की है।
विद्यालय ने पहले ब्लॉक और फिर जिला स्तर पर स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग में प्रथम स्थान हासिल किया। राज्य स्तर पर चयनित होने के बाद एनसीईआरटी ने अंतिम मूल्यांकन किया। इसमें भी विद्यालय ने उत्कृष्ट स्थान हासिल किया। एनसीईआरटी नई दिल्ली से आए पर्यवेक्षक हेमराज सिंह ने विद्यालय में पहुंचकर परिसर, पौधरोपण, स्वच्छ शौचालय व्यवस्था, जल संरक्षण प्रणाली, ईको क्लब की ओर से संचालित गतिविधियों का विस्तार से अवलोकन किया। पर्यवेक्षक ने विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता, प्लास्टिक मुक्त परिसर, नियमित सफाई अभियान और हरित वातावरण को उत्कृष्ट बताते हुए विद्यालय को राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उपयुक्त मानते हुए चयनित किया।
-- -- -- --
विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये
- विद्यालय के शिक्षक डॉ. बृजेश कठैत ने बताया कि प्रधानाध्यापिका सरला किमोठी के नेतृत्व में विद्यालय में स्वच्छ एवं हरित वातावरण विकसित करने के लिए प्रयास किए गए। बताया कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश भर के चयनित विद्यालयों को ग्रेडिंग दी जाएगी। इसमें प्रथम स्थान हासिल करने वालों को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
37 छात्र-छात्राएं हैं अध्ययनरत
- विद्यालय में वर्तमान में 37 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, व्यवस्थित व साफ सुथरी कक्षाएं, आकर्षक फुलवारी, औषधीय व छायादार पौधों का संरक्षण, वर्षा जल संरक्षण, कचरा पृथकीकरण, पर्यावरण जागरुकता से जुड़ी गतिविधियां विकसित की गई हैं।