{"_id":"580501e44f1c1bac2d702d16","slug":"journalists-would-reduce-the-pension-age-for-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशन के लिए कम होगी पत्रकारों की उम्र: सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशन के लिए कम होगी पत्रकारों की उम्र: सीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली (गोपेश्वर)
Updated Mon, 17 Oct 2016 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका सभागार में आयोजित पर्वतीय पत्रकार एसोसिएशन के पांचवें त्रिवार्षिक अधिवेशन में सीएम हरीश रावत ने कहा कि पत्रकारों को दी जाने वाली पेंशन योजना में उम्र की सीमा को कम किया जाएगा। साथ ही पत्रकारों की तहसील स्तर पर मान्यता और पर्वतीय क्षेत्र में पत्रकारों के इस सबसे बड़े संगठन को पत्रकार हितों का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
सोमवार को शुरू हुए दो दिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पत्रकार कल्याण की स्थापना प्रदेश सरकार ने कर दी है। इसका लाभ पत्रकारों को मिलने लगा है। इस अवसर पर जीजीआईसी की साक्षी, प्रियंका, खुशी, दीप्ती, रिद्धि, दीक्षा, श्वेता, रवीना, आशिका, शिवानी, आकांक्षा, दीक्षा, हिमानी, प्रियंका, आस्था, वंदना ने सरस्वती वंदना और दुर्गा स्तुति की मनमोहक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष जेएस रावत ने सीएम को मांग पत्र और उपाध्यक्षा दिग्पाल सिंह गुसाईं ने सीएम का अभिनंदन किया। सम्मेलन में दिनेश जोशी, भुवन शाह, रजपाल बिष्ट, विनोद चंदोला, हरेंद्र बिष्ट, जयवीर मनराल, रमेश जोशी, महेश जुयाल, अरुण, सतीश गैरोला, एलपी लखेड़ा, केएस असवाल, जगत सिंह, राकेश सती, केशर नेगी, सुभाष पिमोली, देवेंद्र गुसाईं, प्रदीप चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
सेनानियों का सम्मान
समारोह में गौचर के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भीम सिंह और बख्तावर सिंह का पत्रकारों ने शॉल देकर सम्मानित किया। जबकि 40 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे ललिता प्रसाद लखेड़ा को स्व. विशंभर दत्त खंडूड़ी और स्व. रघुनाथ सिंह नेगी स्मृति सम्मान सीएम ने दिया।