{"_id":"65730587d8773761540776b4","slug":"joshimath-and-karnaprayag-team-won-the-match-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-3537-2023-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: जोशीमठ और कर्णप्रयाग की टीम ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: जोशीमठ और कर्णप्रयाग की टीम ने जीते मैच
Fri, 08 Dec 2023 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Fri, 08 Dec 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो
खेल मैदान में शुरू हुई जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता
बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में करेंगे प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। शिक्षा विभाग की ओर से खेल मैदान गोपेश्वर में जिला स्तरीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता (अंडर-17 आयु बालक वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सभी ब्लॉकों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। शुक्रवार को हुए मैच में जोशीमठ और कर्णप्रयाग की टीमें जीतीं। बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए होगा।
शुक्रवार को हुए पहले मैच में जोशीमठ की टीम ने नंदानगर को 19 रन से हराया जबकि दूसरे मैच में कर्णप्रयाग ने गैरसैंण को 17 रन से हराकर जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में पहले व दूसरे दिन चार-चार जबकि तीसरे दिन तीन मैच होंगे। जिला खेल समन्वयक केसी पंत ने बताया कि जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर की प्रतियोगिता 14 से 17 दिसंबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम देहरादून में होगी। मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि जिला योजना से खिलाड़ियों को किट और अन्य सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इस दौरान प्रदीप कनियाल, प्रदीप भंडारी, वीरेंद्र गुसाईं, अजीत नेगी, सीमा कुंवर, सीमा पुंडीर, अवतार बिष्ट, राकेश कुंवर, रघुनाथ बुटोला और संजय कुमार आदि मौजूद रहे।