फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   JCB reached the other end of the river with the help of wires

तारों की मदद से नदी के दूसरे छोर पहुंचाई जेसीबी

Sun, 25 Apr 2021 09:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
JCB reached the other end of the river with the help of wires
पीपलकोटी के समीप सड़क निर्माण को लोहे के तारों से नदी के दूसरे छोर पहुंचाई गई जेसीबी मशीन। - फोटो : GOPESHWAR
द्वींग-तपोण क्षेत्र को सड़क से जोड़ने का काम तेज हो गया है। अलकनंदा पर पुल न होने से लोनिवि ने जेसीबी को लोहे के तारों की मदद से नदी के दूसरे छोर पहुंचाया। तीन वर्ष पूर्व शासन ने द्वींग और तपोण गांव के लिए चार किमी सड़क को स्वीकृति दी, लेकिन वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया के चलते सड़क का काम शुरू नहीं हो पाया था। अब चार किमी सड़क निर्माण के लिए लोनिवि को वन भूमि की स्वीकृति मिल गई है। सड़क के शुरुआत में अलकनंदा पर पुल निर्माण कार्य होना है। पुल के लिए भी शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। पुल निर्माण में देरी पर लोनिवि ने जेसीबी को लोहे के तारों की मदद से नदी के दूसरे छोर पहुंचा दिया है। जेई बुद्घिराम भट्ट ने बताया कि द्विंग-तपोण सड़क निर्माण के लिए जेसीबी को अलकनंदा नदी के दूसरे छोर पर पहुंचा दिया गया है। अब हिल कटिंग कार्य तेजी से किया जा सकेगा। सड़क पर प्रस्तावित पुल निर्माण के लिए शासन से प्रथम चरण की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। एक वर्ष के भीतर पुल सहित सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed