{"_id":"664b40135d1ddec5bc09f7b6","slug":"jal-jeevan-mission-work-remains-incomplete-in-three-villages-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-106150-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: तीन गांवों में अधूरा पड़ा जल जीवन मिशन का काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: तीन गांवों में अधूरा पड़ा जल जीवन मिशन का काम
Mon, 20 May 2024 05:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Mon, 20 May 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर दी आंदोलन की चेतावनी
पोखरी। विकासखंड पोखरी के क्वीठी, कांडा और तोली गांव में जल जीवन मिशन का काम लंबे समय से अधूरा पड़ा है, जिससे ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्य पूरा कराने की मांग की है। साथ ही काम शुरू नहीं होने पर आठ जून को आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों का कहना है कि क्वीठी गांव में कुछ नल बिछाए गए, लेकिन उसके बाद काम बंद कर दिया गया। जल संस्थान को इस संबंध में कई बार अवगत करा दिया गया, लेकिन अभी तक काम बंद पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि विभागीय लापरवाही के चलते ठेकेदार काम में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि स्थित ऐसी ही रही, तो ग्रामीण आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने वालों में कांडा के प्रधान कल्याण सिंह, क्वीठी की प्रधान संगीता देवी, तोली की प्रधान साक्षी भट्ट शामिल रहे।
उधर, एसडीएम कमलेश मेहता ने बताया कि मामले में जल संस्थान को अवगत करा दिया गया है। प्रत्येक परिवार को योजना के तहत पानी उपलब्ध होना चाहिए। वहीं जल संस्थान के अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि ठेकेदार हीलाहवाली करेगा तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।