{"_id":"69fc8daccd47e0dfb0013d0b","slug":"itbp-organised-health-camp-in-badrinath-gopeshwar-news-c-47-1-sdrn1002-118500-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: बदरीनाथ में आईटीबीपी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: बदरीनाथ में आईटीबीपी ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
Thu, 07 May 2026 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 07 May 2026 06:33 PM IST
विज्ञापन
फोटो
बदरीनाथ। आईटीबीपी 23वीं वाहिनी माणा की ओर से बदरीनाथ धाम में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्रियों व मजदूरों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया है। करीब 200 से अधिक लोगों ने जांच कराई।
आईटीबीपी के सीएमओ डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। श्रमिकों, स्थानीय निवासियों और तीर्थयात्रियों की जांच कर दवा वितरित की गई। सीएमओ डॉ. गौरव सिंह ने बताया कि इन दिनों पल-पल मौसम बदल रहा है। इससे खांसी, बुखार, सर्दी, जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। शिविर में इस तरह की समस्या के मरीज अधिक पहुंचे। संवाद