{"_id":"671a23487e99afcaa80cd009","slug":"itbp-celebrated-63rd-foundation-day-karnpryag-news-c-48-1-kpg1002-109958-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आईटीबीपी ने 63वां स्थापना दिवस मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आईटीबीपी ने 63वां स्थापना दिवस मनाया
Thu, 24 Oct 2024 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:06 PM IST
विज्ञापन
फोटो
गौचर। आईटीबीपी का 63वां स्थापना दिवस आठवीं वाहिनी की ओर से हर्षोल्लास से मनाया गया। वाहिनी के कमांडेंट वीरेंद्र सिंह रावत ने आईटीबीपी के गौरवशाली इतिहास और सैन्य पराक्रम के बारे में बताया। वाहिनी परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ ध्वजारोहण और बल गीत के साथ हुआ। वहीं सशस्त्र सैन्य परेड ने सशस्त्र बल ध्वज को सलामी दी। कमांडेंट वीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि आईटीबीपी का गठन भारत-चीन युद्ध के समय 24 अक्तूबर 1962 में भारत की उत्तरी सीमाओं की सुरक्षा एवं निगरानी के लिए हुआ था। आईटीबीपी ने अधिकारियों एवं जवानों की कर्तव्यनिष्ठा से 63 वर्षों के दौरान कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं जिससे यह बल देश के प्रमुख अर्द्धसैनिक बलों में अपना विशेष स्थान रखता है। संवाद