फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Italy, Spain personnel airlifted to Delhi

इटली, स्पेन के कर्मियों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा

Tue, 24 Mar 2020 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 08:15 PM IST
विज्ञापन
Italy, Spain personnel airlifted to Delhi
तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना में कार्यरत इटली, स्पेन व अन्य देशों कर्मचारियों को एयरलिफ्ट कर उनके गंतव्य को भेजा गया। कर्मचारियों के आग्रह पर परियोजना प्रबंधन और प्रशासन ने दूतावास से कर्मचारियों को उनके घर भेजने की बात कही थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया और दूतावास से ही हेलीकॉप्टर भेजा गया। इसके बाद प्रशासन ने परियोजना में कार्यरत अधिकारियों-कर्मचारियों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा।
विज्ञापन

420 मेगावाट की तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना टनल में कार्य करने वाले 21 कर्मचारियों को घरों को लौटना था, जिनमें से सात विदेशी हैं जबकि चार कर्मचारी इटली और तीन स्पेन के रहने वाले हैं। लॉकडाउन के कारण वाहनों की आवाजाही बंद होने के कारण वह घरों को नहीं लौट पा रहे थे। ऐसे में प्रशासन ने दूतावास से बात की और वहां से हेलीकॉप्टर आने के बाद कर्मचारियों को एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा गया। जोशीमठ के एसडीएम अनिल चन्याल ने बताया कि परियोजना कार्य बंद पड़ा है, जिस कारण विदेशी और अन्य देशों के कर्मचारियों को हेलीकॉप्टर से गंतव्य भेजा गया है। वहां से वह गंतव्य को जाएंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात से सभी हेली सेवा बंद हो जाएंगी।
विज्ञापन

कोट
जल विद्युत परियोजना में काम कर रही शैली कंपनी में कार्यरत स्पेन व इटली के कर्मचारियों को जोशीमठ के बड़ागांव हेलीपैड से एयर लिफ्ट किया गया। ये विदेशी कर्मचारी कोरोना वायरस के चलते अपने परिवारजनों के लिए चिंतित थे, जिस पर जिला प्रशासन की मदद से उन्हें एयर लिफ्ट कर गंतव्य को भेजा गया। अन्य 14 कर्मचारी देश के पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से हैं। - चंद्रशेखर गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, एचसीसी जोशीमठ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहस्रधारा से गौचर व चिन्यालीसौड़ हवाई सेवा स्थगित
गौचर। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप एवं सुरक्षा को देखते हुए शासन ने उड़ान योजना के तहत सहस्रधारा से गौचर और चिन्यालीसौड़ के लिए हवाई सेवा स्थगित कर दी है।

उड़ान योजना के तहत मंगलवार तक यात्रियों के लिए देहरादून से गौचर और चिन्यालीसौड़ तक हेली सेवा जारी थी। साथ ही सहस्रधारा (देहरादून), गौचर और चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर यात्रियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल टीम के साथ ही सभी आवश्यक इंतजाम किए गए थे। एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि अब डीजीसीए और शासन-प्रशासन की एडवाइजरी जारी होने और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए हेली सेवा देने वाली हैरिटेज लिमिटेड कंपनी ने यह हवाई सेवा स्थगित कर दी है। नागरिक उड्डयन एवं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर का कहना है कि मंगलवार रात से हेली सेवा बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के आदेशानुसार फिर से हेली सेवा सुचारु कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed