फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   It is very important for NCC cadets to understand the importance of discipline and time.

Chamoli News: एनसीसी कैडेट्स को अनुशासन और समय का महत्व समझना बेहद जरुरी

Fri, 06 Oct 2023 06:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 06:36 PM IST
विज्ञापन
It is very important for NCC cadets to understand the importance of discipline and time.
फोटो
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान बोले एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रजत उप्रेती
संवाद न्यूज एजेंसी
जोशीमठ/पीपलकोटी। एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रजत उप्रेती ने जोशीमठ और पीपलकोटी के विद्यालयों में एनसीसी की गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कैडेट्स को अनुशासन और समय का महत्व समझना बेहद जरूरी है।
जोशीमठ के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में निरीक्षण के दौरान एनसीसी गोपेश्वर डिवीजन के लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश रावत ने कहा कि एनसीसी से जुड़ने के लिए देश सेवा, अनुशासन सहित एनडीए/सीडीएस सेना सहित अन्य सिविल सेवाओं में अपनी सेवाएं देने के लिए एनसीसी कैडेट्स को प्रेरित किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व गांधी मैदान में प्रधानाचार्य शंभू प्रसाद चमोला और एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट भरत सिंह भंडारी के नेतृत्व में कैडेट्स ने मधुर बैंड धुन के साथ ग्रुप कमांडर का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक मनोज बुटोला, आशुतोष पंत, नितिन भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, ग्रुप कमांडर रजत उप्रेती ने जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी में भी एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण किया। एनसीसी अधिकारी हेमलता ने विद्यालय में एनसीसी की वार्षिक गतिविधियों को ग्रुप कमांडर के सम्मुख रखा। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश चंद्र भारद्वाज, कर्नल राजेश रावत, भारत भूषण, मोनू जैन, पूर्णिमा राज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed