फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   It is necessary to protect children from exploitation and violence in Chardham Yatra

चारधाम यात्रा में बच्चों को शोषण और हिंसा से बचाना जरूरी

Sat, 30 Apr 2022 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 09:30 PM IST
विज्ञापन
It is necessary to protect children from exploitation and violence in Chardham Yatra
चारधाम यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर सामाजिक संगठनों ने बैठक की। इसमें भीख मांगने वाले बच्चों और बाल श्रमिकों की पहचान कर उनको हिंसा और शोषण से बचाने के साथ उनको मुख्य धारा में जोड़ने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 हिमाद समिति के कार्यालय में शनिवार को स्वयं सेवी संगठनों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। हिमाद के सचिव उमा शंकर बिष्ट ने कहा कि यात्रा के दौरान जिले में भीख मांगने वाले बच्चों और बाल श्रमिकों की संख्या अचानक बढ़ जाती है। बच्चों के साथ शोषण और हिंसा की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। हिमाद की समन्वयक प्रभा रावत ने कहा कि यात्रा के दौरान बच्चे अपने गांव व प्रदेश छोड़कर होटलों में काम करते हैं, सामान बेचने, भीख मांगने, कूड़ा बीनने, घोड़े खच्चरों के साथ, गाइड व पोर्टर का काम करते हैं। इसे रोकने के लिए लिए आपस में समन्वय बनाकर काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन

बैठक में गोपीनाथ टैक्सी यूनियन गोपेश्वर के अध्यक्ष जगमोहन रावत, पीस संस्था के सचिव सत्येंद्र परमार, ज्योति कल्याण संस्था से सुमन नेगी, शेप संस्था के शिव नारायण किमोठी, वनाधिकार समिति संगठन के अध्यक्ष बहादुर सिंह रावत, वन पंचायत संगठन के संरक्षक प्रेम सिंह सनवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed